logo

अर्जुन मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात, कहा- सूचनाओं का भंडार है कार्यक्रम

अर्जुन मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात, कहा- सूचनाओं का भंडार है कार्यक्रम

द फॉलोअप डेस्क 
रांची :
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को  बीजुपाड़ा के स्मार्ट बैंक्वेट हॉल में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम की113वीं कड़ी सुनी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम हम सभी के लिए सूचना का भंडार है। जिसमें वे नए समसामयिक विषयों को हम सभी के समक्ष रखते हैं। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने भारत में स्पेस टेक्नोलॉजी, तिरंगा यात्रा,एक लाख युवाओं को पॉलिटिकल सिस्टम से जोड़ने के साथ-साथ श्री अन्न को लेकर चर्चा की।साथ ही उन्होंने आने वाले सभी पर्व-त्यौहारों की सभी देशवासियों को बधाई दी।

Tags - अर्जुन मुंडा भाजपा बीजुपाड़ा Arjun Munda BJP Bijupara